करण कुंद्रा और
तेजस्वी प्रकाश टीवी के क्यूट कपल में से एक है। ‘बिग बॉस 15’ से इन दोनों की जोड़ी
बनी औऱ शो के बाहर भी दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। इस जोड़ी को
लोग भी खूब पसंद करते है। फैंस प्यार से
इस जोड़ी को ‘तेजरन‘ बुलाते है। करण और
तेजस्वी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और उनके खूबसूरत फोटोज और
वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। फैंस हमेशा से जानना चाहते है कि यह दोनों शादी के
बंधन में कब बंधेंगे, तो फैंस के लिए खुशी की बात है क्योंकि करण ने बातों बातों
में तेजस्वी से शादी करने पर एक बड़ी हिंट दे डाली है।
करण कुंद्रा और
तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है। हाल ही
में एक पार्टी से दोनों का वीडियो सामने आया था जिसमें करण और तेजस्वी लिपलॉक करते
नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर तेजस्वी जोर जोर से चिल्लाने
लगी कि इसको पोस्ट मत करना। करण और तेजस्वी का लिपलॉक वीडियो ने सोशल मीडिया पर
काफी बवाल मचाया।
लिपलॉक वीडियो के
बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोबारा से चर्चा में बने हुए है। हाल ही में
दिए एक मीडिया इंटरव्यू में करण ने तेजस्वी से अपनी शादी की बात पर खुलकर बात की। इस
जोड़ी को फैंस लंबे समय से सात फेरे लेते देखना चाहते है। करण के एक
जवाब से उनके फैंस को बेहद खुशी होने वाली है, क्योंकि करण ने बातों बातों में एक
ऐसी बात कही जिससे सभी को लग रहा है कि करण और तेजस्वी जल्द ही शादी के बंधन
में बंधने वाले है।
करण कुंद्रा से जब
तेजस्वी से शादी के बारे में पूछा गया तो करण ने जवाब दिया कि जल्दी ही होनी चाहिए। करण
ने कहा कि सभी चीजें सही चल रही हैं और बहुत अच्छी चल रही हैं, अब तो मियां भी
राजी, बीवी भी राजी और काजी भी
राजी है। करण कुंद्रा के इस जवाब से उनके फैंस काफी खुश है क्योंकि करण के जवाब से
तो साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच शादी की प्लानिंग चल रही है। हो सकता है
कि दोनों जल्द ही इस बात का ऐलान भी कर दें।
करण और तेजस्वी को
जब भी साथ में देखा जाता है, तो दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते है। ‘बिग
बॉस 15’ में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। शो में दोनों झगड़ा भी करते थे,
लेकिन बाद में बड़े ही प्य़ार से एक दूसरे को मना भी लेते थे। इस शो से ही दोनों का
प्यार परवान चढ़ा और आज यह दोनों टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे कपल में से एक है। हर किसी
को इनकी शादी का इंतजार है। अब करण के शादी पर दिए जवाब से तो यहीं लग रहा है कि
फैंस इस दिन को जल्द ही देख पाएंगे।