नेटफ्लिक्स ओरिजिनल ‘मिसेज सीरियल किलर’ में बॉलीवुड की ये हॉट बाला बनेगी खूनी !

Summary :

इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नेटफ्लिक्स की आगामी थ्रिलर ‘मिसेज सीरियल किलर’ के साथ डिजिटल मीडियम में कदम रखने जा रही हैं।

बीते दिनों ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने घोषणा की थी कि वो भारतीय दर्शकों के लिए 10 ऐसी फ़िल्में बनाने जा रहे है जो मूल हिंदी सीरीज होंगी। इससे पहले वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स ने भारतीय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता पायी थी और ये सीरीज खूब हिट हुई थी।

नेटफ्लिक्स

अब नेटफ्लिक्स जो 10 फ़िल्में बना रहा है उसमे बॉलीवुड के दिग्गज भी शामिल है । करण जौहर , शाहरुख़ खान , फराह खान , अनुराग कश्यप जैसे धुरंधरों के साथ नेटफिल्क्स अपनी योजना को अंतिम रूप दे रहा है।

Jacqueline Fernandez

इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नेटफ्लिक्स की आगामी थ्रिलर ‘मिसेज सीरियल किलर’ के साथ डिजिटल मीडियम में कदम रखने जा रही हैं। स्ट्रीमिंग सर्विस ने बुधवार को यह घोषणा की।

Jacqueline Fernandez

इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BwoLchLgOZk/?utm_source=ig_embed

इस फिल्म को फराह खान प्रोड्यूज करेंगी, जबकि इसका निर्देशन उनके पति शिरीष कुंदर करने वाले हैं। ये फिल्म एक ऐसी शादीशुदा महिला पर आधारित है जो अपने पति को बचाने कके लिए हत्या का इल्जाम अपने सिर लेती हैं और मर्डर भी करती है।

Jacqueline Fernandez

फराह ने अपने एक बयान में कहा, जैकलीन हमारी फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे लेकर हम काफी रोमांचित हैं। मैं और शिरीष इसे लेकर काफी उत्साहित हैं, इसके साथ ही हम दर्शकों के लिए कुछ नया और अनपेक्षित लेकर आने की तैयारी में हैं।

Jacqueline Fernandez

वहीं, जैकलीन ने भी ट्वीटर के जरिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, यह घोषणा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है कि मेरा नेटफ्लिक्स ओरिजनल ‘मिसेज सीरियल किलर’ जल्द आने वाला है। यह काफी मजेदार होने वाला है।’मिसेज सीरियल किलर’ के साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

बीते 1 साल से भारत में ऑनलाइन वेब सीरीज की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है और बॉलीवुड के बड़े दिग्गज भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते है।

Jacqueline Fernandez

वरुण धवन के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने किया बेहद दिलकश अंदाज में विश

Desk Team