इन दिनों वरुण धवन अपनी पर्सनल लेकर काफी चर्चा में है और बीते दिनों खबर आयी थी की इसी साल वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर सकते है। बीते बुधवार बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का जन्मदिन था और इस मौके को उनकी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड ने और भी खास बना दिया।
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने एक रोमांटिक मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दी। मैसेज में उन्होंने लिखा कि वह उनके साथ और भी कई यादगार पल बिताने को बेकरार हैं।
बुधवार को वरुण के जन्मदिन पर उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये मैसेज शेयर किए, जिनमें नताशा का प्यार भरा नोट भी शामिल था।
नताशा ने अपने पोस्ट में लिखा, एक शानदार व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत बधाई, जो हर दिन को खास बनाते हैं। वरुण जिंदगी से प्यार करते रहना और सपने देखना न छोड़ना। एक साथ और यादें साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। तुम्हें ढेर सारा प्यार!
वरुण नताशा के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन को सबसे छुपा कर रखा था। अभी हाल ही में उन्होंने अपने और नताशा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात करनी शुरू की है।
दोनों परिवार की तरफ से शादी की तैयारियों की लेकर भी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है की वरुण धवन शादी की तैयारियों के लिए काम से ब्रेक लेकर कुछ समय निकालेंगे।वरुण धवन की माँ चाहती है की वरुण की शादी शानदार सिंधी रीति रिवाजों से हो।
वरुण धवन फिलहाल स्ट्रीट डांसर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 8 नवंबर, 2019 को रिलीज होगी। कयास लगाए जा रहे है की कि फिल्म की रिलीज के बाद वरुण और नताशा की शादी हो सकती है।साथ ही आपको बता दे वरुण धवन अपने पिता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक भी काम करेंगे।


Download Android App
Download iOS App









