देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। इस वजह से पूरे बॉलीवुड में काम ठप्प पड़ है। सेलेब्स भी घर में रहकर इस खतरनाक कोरोना वायरस से अपनी-अपनी जंग लड़ रहे हैं। भले ही सेलिब्रिटीज घर से बाहर ने निकल पा रहे हो पर उनके हर अपडेट्स सोशल मीडिया पर फैंस को जरूर मिल रहे है।
फिल्म धड़क फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और आये दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है।
जान्हवी कपूर घर में बंद रहने के बावजूद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जान्हवी कपूर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। जान्हवी वीडियो में ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘उमराव जान’ के फेमस और सुपरहिट सॉन्ग ‘सलाम’ पर डांस कर रही हैं। वीडियो में जान्हवी के एक्सप्रेशन्स फैन्स का खूब दिल जीत रहे हैं।
जान्हवी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘मैं अपने क्लासरूम को बहुत मिस कर रही हूं। लेकिन कहीं भी और किसी भी जगह को क्लासरूम बनाया जा सकता है, है ना।’’ इस कैप्शन में जान्हवी ये सदेश देने की कोशिश की है कि लॉक डाउन का पालन आवश्यक है।
बात दें , इन दिनों जान्हवी अपना समय बहन खुशी कपूर के साथ बिता रही हैं, जो लॉकडाउन से पहले न्यूयॉर्क से वापस भारत आ गई थीं। दोनों बहनें एक-दूसरे की कंपनी में खूब मस्ती कर रही हैं। हाल ही में, जान्हवी ने अपनी ड्राइंग और स्कैचिंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी जो वह खाली समय में बना रही थीं।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ,जाह्नवी कपूर आने वाले दिनों में करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म‘तख्त में नजर आयेगी, जिसमें रणवीर सिंह भी एक महत्वपूर्ण किरदार को निभाते दिखेंगे। इसके अलावा जाह्नवी कपूर रूही अफजानी और गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी।