बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही जान्हवी कपूर ने खूब लाइम लाइट बटोरी है और सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं बल्कि फिल्म के को-स्टार ईशान खट्टर के साथ अपने अफेयर को लेकर भी इन्होने खूब सुर्खियां लूटी है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान दोनों को – स्टार्स के बीच काफी करीबी भी देखी गयी पर दोनों ने खुलकर कभी इस रिश्ते पर बात नहीं की। फिल्म रिलीज़ के बाद अचानक से दोनों सितारे काफी अलग अलग दिख रहे है।
इसी बीच ये खबर आ रही है की जान्हवी कपूर का रिलेशनशिप ईशान खट्टर के साथ नहीं बल्कि एक गैर बॉलीवुड शख्सियत के साथ है और बीते दिनों जान्हवी और अनजान चेहरे को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया।
इस अनजान चेह्ररे का नाम है शिखर पहाडिया, जो कई नामी सेलिब्रिटी स्टार किड्स के दोस्त है और कई बार शिखर को आर्यन खान , नव्या नवेली , सारा तेंदुलकर के साथ पार्टी मनाते हुए देखा गया है।
शिखर पहाड़िया के साथ नामी स्टार किड्स की बेहद करीबी भरी तस्वीरें खूब वायरल हुई है। अभी बीते दिनों ईशा अंबानी के सगाई समारोह में कई स्टार किड्स शामिल हुए थे जिसमे जान्हवी कपूर भी शामिल थी। इस पार्टी में शिखर पहाड़िया ने भी शिरकत की थी।
इस पार्टी में दोनों को काफी साथ – साथ भी देखा गया था और यहीं से कयास लगने शुरू हो गए थे। इस शिखर पहाड़िया ने एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी पर किसी वजह से उन्हें तुरंत ये तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट करनी पड़ी।
लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स भी कम कहाँ है , शिखर के तस्वीर अपलोड करते ही तुरंत स्क्रीन शॉट्स वायरल हो गए और जान्हवी कपूर का नाम अब शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। अभी जान्हवी की तरफ से कोई टिपण्णी नहीं की गयी है और देखना होगा की इस रिश्ते की क्या सच्चाई सामने आती है।