भारती सिंह के 15 किलो कम हुए वजन का जैस्मिन भसीन ने खोला राज़, शेयर किया वीडियो - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

भारती सिंह के 15 किलो कम हुए वजन का जैस्मिन भसीन ने खोला राज़, शेयर किया वीडियो

भारती सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। जबसे उन्होंने अपना वेट लॉस किया है वो खबरों में हैं। ​91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं। भारती ने कैसे अपना 15 किलो कम किया है, इसका खुलासा उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक वीडियो शेयर करते हुए किया है।

इंडिया की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। जबसे उन्होंने अपना वेट लॉस किया है वो खबरों में छाई हुई हैं। भारती के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान है। वो अब मोटे लोगो के लिए इंस्पिरेशन बन गयी है। कपिल शर्मा के सेट पर भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दर्शकों से लेकर सेलिब्रिटिज भी हैरान हैं। ​91 किलो की भारती अब 76 किलो की हो गई हैं। 
1631261336 240673437 1496561234070094 6559952013352800028 n
भारती ने कैसे अपना 15 किलो कम किया है, इसका खुलासा उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर भारती के डिनर की एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खुद जैस्मीन भसीन ने बनाया है। क्लिप में भारती अपना डिनर प्लेट सजाती दिख रही है। चावल से भरी फ्लेट दिखाते हुए भारती कहती हैं- ये मैंने डाला घी। 
1631261313 30d5dd7393b6306404da22fcd4173992
भारती जैसे चावल पर दाल डालना शुरू करती हैं तभी जैस्मीन कहती हैं -अब घी के तड़के वाली दाल। इसी बीच में भारती कहती हैं, “दुनिया कह रही है मैं पतली होती जा रह हूं। टाइम देखो मैं किस टाइम खाना खा रही हूं।” वीडियो के अंत में जैस्मीन, भारती के पतले होने का राज बताते हुए कहती हैं, ”चार चम्मच घी, तेल से भारी हुई आलू की सब्जी और तेल वाली दाल, भारती के वजन घटाने के पीछे का यही राज है”। 

भारती का डिनर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं लोग भारती के ट्रांसफॉर्मेशन देख कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारती ने ट्रांसफॉर्मेशन के बारें बात करते हुए कहा था कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग की वजह से अपना वेट कम किया हैं। भारती के अनुसार, शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक खाने में गैप रखती है। इस दौरान वह पानी पीकर अपना दिन काटती हैं। साथ ही साथ वह रोजाना एक्सरसाइज करना नहीं भूलती। भारती का मानना है कि अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो आपसे कोई प्यार नहीं करेगा। इसलिए अपने सेहत और लुक पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।