पिछले दिनों अजय देवगन की फिल्म तानाजी:द अनसंग वॉरियर से कई सारे पोस्टर और छोटे वीडियो वायरल हो रहे थे। इन पोस्टर्स में फिल्म की झलक देखने को मिली लेकिन तब अजय देवगन और सैफ अली खान का लुक सामने आया था। अब सैफ अली खान और अजय देवगन के अलावा काजोल का भी लुक सामने आ गया है। मगर उनके लुक को काफी लंबे समय से रिवील नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में सीधे काजोल ही सामने आंएगी।
अजय देवगन ने काजोल का फिल्म से पहला लुक शेयर किया है। इसमें काजोल सावित्रीबाई मालसुरे के रोल में दिखाई देंगी। अजय देवगन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है सावित्रीबाई मालुसरे-तानाजी के साहस का सहारा…और उनके बल की शक्ति। इस फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी।
फिल्म के पोस्टर में काजोल एकदम मराठी लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में काजोल का लुक बहुत इंटेंस नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने सिर पर पल्लू ,माथे पर बड़ी सी बिंदी साथ ही नाक में नोज रिंग पहने हुए बेहद दमदार लुक में दिखाई दे रही हैं।
तानाजी की कहानी 17 वीं सदी पर आधारित है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। उन्होंने छत्रपति महाराज के साथ कई जंग लड़े थे। उन्हें 1670 में हुई सिन्हागढ़ की लड़ाई के लिए याद किया जाता है।
इस फिल्म के में फैंस काफी लंबे समय के बाद काजोल और अजय को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर अगले साल 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
तानाजी फिल्म में अजय देवगन, काजोल ,सैफ अली खान के अलावा शरद केलकर, पंकज त्रिपाठी, नेहा शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे