बॉलीवुड के जाने-माने राइटर और अभिनेता कहे जाने वाले जावेद अख्तर एक बार फिर से काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल इंटरनेट पर जावेद अख्तर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान में ‘फैज’ के लिए रखे गए एक कार्यक्रम की हैं। जहां इस दौरान जावेद अख्तर ने कई ऐसे बयान दे दिए है जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही अब उस बयान पर खूब रिएक्शंस आने भी शुरू हो गए हैं। जिसपर अब कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है।
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में जावेद अख्तर मुंबई में हुए दर्दनाक हादसा 26/11 के बारे में बात करते हुए दिखे हैं। जहां इसपर अपनी राय रखते हुए जावेद अख्तर यह कहते दिखे है की- 26/11 के आतंकी हमले को याद करते हुए जावेद अख्तर ने जवाब दिया, “हम एक-दूसरे को दोष न दें।
So….. #javedakhtar sahab went to #Lahore for #FaizFestival2023 and said this! 👏🏻 👏🏻 👏🏻 👏🏻 👏🏻@Javedakhtarjadu sahab 🙏🏼 pic.twitter.com/X6x2Pcp3ef
— Satya Nutella 🐀 (@satyanas) February 20, 2023
इससे मुद्दों का समाधान नहीं होगा। जो गरम है फिजा, वो कम होनी चाहिए। हम पर हमला हुआ। हम तो बंबई लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमाला हुआ था। वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे ना मिस्र से आए थे, वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मन्ना चाहिए। अभी भी आपके देश में मौजूद हैं, इसलिए अगर कोई भारतीय इस बारे में शिकायत करता है तो आपको नाराज नहीं होना चाहिए.”
जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर भारतीय उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी व्यूज और शेयर मिल रहे हैं। वही अब इस वीडियो पर बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है।
कंगना ने ट्वीटर पर जावेद अख्तर की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है की- जब मैं जावेद साब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां स्वरसती जी की इन पर इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में… जय हिन्द@Javedakhtarjadu घर में घुस के मारा.. हा हा
इसके साथ कई यूजर्स भी जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर खूब कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे है। ‘हिंदुस्तानियों को जावेद साहब से सीख लेनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘इसे बोलते हैं घर में घुसकर आंखों में आंखें डाल कर मारना.. ‘। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जावेद अख्तर सर्जिकल स्ट्राइक’। इस तरह के कमेंट कर अब फैन जावेद अख्तर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।