गणेश उत्सव हर साल धूमधाम से कपूर फैमिली मनाती हैं। इस साल भी यह त्योहार कपूर खानदान ने मनाया है। पिछली कई पीढ़ियों से पिछली कई पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक बार फिर से इस खास अवसर पर कपूर खानदान इकट्ठा हुआ और गणपति बप्पा का उन्होंने स्वागत किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने गणेश उत्सव की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कपूर खानदान गणपति बप्पा का त्योहार मनाता दिख रहा है। तैमूर अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बबीता कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान, अरमान जैन, आदर जैन, अनीसा मल्होत्रा, रीमा जैन और मनोज जैन इन तस्वीरों में एक साथ पोज देते दिख रहे हैं।
View this post on InstagramAll my favourite humans ❤️❤️❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास मौके की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसमें एक तस्वीर करिश्मा ने पोस्ट की जिसमें कपूर खानदान नजर आ रहा है और दूसरी तस्वीर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद तैमूर, समायरा और कियान लेते दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा कपूर ने इस पोस्ट का कैप्शन देते हुए लिखा, गणपति दर्शन। इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी इन तस्वीरों पर दे रहे हैं।
View this post on InstagramGanapati Darshan 🙏🏼🕉🌺 #familytime
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on