बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के रोमांटिक कपल में से एक है। दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने का मौका ही ढूंढ़ते रहते है। इन्हे अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में मालदीव में छुट्टियां मनाने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अब माता वैष्णो देवी से आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू पहुंचे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कीं।
इस दौरान माथे पर जय माता दी लिखी हुई पट्टी बांधे नजर आए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर। बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया।
बिपाशा बसु ने अपनी यात्रा को "मैजिकल दर्शन" कहा और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जम्मू पुलिस को उनके "अद्भुत काम" के लिए धन्यवाद दिया। बिपाशा बसु ने इससे पहले करण सिंह ग्रोवर के साथ मंदिर तक की अपनी यात्रा का एक छोटा वीडियो शेयर किया था और "धन्य" और "आभारी" महसूस किया था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जम्मू में एक खूबसूरत नजारे के सामने पोज देते हुए नज़र आए है।
तस्वीरों में बिपाशा और करण के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर विंटर आउटफिट में दिखे। करण ने आर्मी जैकेट के साथ टीशर्ट और ब्लैक जींस कैरी की हुई है। सिर पर टोपी और गले में स्कार्फ डाले करण सिंह ग्रोवर हमेशा की तरह डैशिंग लगे। तो वही, ग्लैमरस बिपाशा बसु को लाइट पर्पल कलर के स्वैटर और पैंट में स्पॉट किया गया। माथे पर सिंदूर, कैरी बैग, स्कार्फ, सनग्लासेज पहने बिपाशा कैजुअल लुक में नजर आईं। कपल की साथ में तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं।