बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के चाहने वालों की कमी नहीं है और यही वजह है कि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। करीना सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियो साझा करती है जिन पर उनके फैंस दिल खोलकर अपना प्यार बरसाते नजर आते हैं। करीना कपूर ने इस बार तैमूर और इब्राहिम की एक फोटो शेयर की है जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर तैमूर और इब्राहिम की फोटो पोस्ट की है जिसमें दोनों भाई साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों घर के बाहर कोर्टयार्ड एरिया में खड़े हैं, ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने इब्राहिम काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, तैमूर भी येलो टी-शर्ट और ब्लू जींस में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं।
फोटो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम टी-शर्ट ऊपर उठाकर अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वहीं, बगल में खड़े उनके छोटे भाई तैमूर भी अपनी टी-शर्ट ऊपर करके एब्स दिखाते हैं। वहीं तैमूर को ऐसे करता देख इब्राहिम अपने भाई के देखकर स्माइल कर रहे हैं और तैमूर दूसरी साइड देख रहे हैं। दोनों भाइयों की ये तस्वीर काफी प्यारी लग रही है।
इंस्टाग्राम पर खास फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा,’क्या कल सिबलिंग्स डे था या फिर आज है। या हर दिन है? इग्गी और टिमटिम।’ एक्ट्रेस ने इसके साथ हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है। इब्राहिम के सामने तैमूर का यूं अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करना सोशल मीडिया यूजर्स को भी पसंद आया है।
बताते चलें कि इब्राहिम एक्टर सैफ अली खान की पहली वाइफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम की बहन का नाम सारा अली खान है और वो भी एक्ट्रेस हैं। वहीं अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने साल 2012 में करीना कपूर खान से शादी रचाई थी। करीना और सैफ के तैमूर और जेह दो बेटे हैं।