कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों कार्तिक सुपरहीरो बन दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। वह अपने सुपरहीरो अवतार में स्टंट करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुपरहीरो बने कार्तिक को अब शक्तिमान की याद आ गई है। शक्तिमान ट्विस्ट के साथ इस बार कार्तिक ने वीडियो शेयर किया है।
कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह छाता हाथ में लिए जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं और दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में कार्तिक ने शक्तिमान का म्यूजिक एड किया है। जहां वीडियो में उनके दुश्मनों के पास गन और तलवार है वहीं कार्तिक छाता लेकर लड़ रहे हैं।
कार्तिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एवेंजर्स इंतजार कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान सिर्फ जीतने के लिए बना है. कार्तिक के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस भी खुद को इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक फैन ने लिखा- शक्तिमान 2.0. वहीं दूसरे ने लिखा- हॉट एस फायर।
फैंस को शक्तिमान बने कार्तिक आर्यन का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। कुछ समय में ही कार्तिक आर्यन की ये वीडियो वायरल हो गई है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की ये वीडियो गेमिंग ऐप ब्रॉल यूनिवर्स का एक हिस्सा है।