आखिरकार कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ डेट पर जाने के लिए हुए तैयार !

Summary :

कार्तिक आर्यन से सारा अली खान के साथ डेट पर जाने के लिए सवाल किया गया तो उन्होंने कह दिया कि वो सारा अली खान के साथ कॉफी डेट पर जाने के लिए तैयार है।

बीते दिनों सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो कोफी विद करण में कार्तिक आर्यन के लिए अपना क्रश कबूल करने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थी पर कार्तिक आर्यन की तरफ से उन्हें कोई खास रिस्पांस नहीं मिला था।

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन

उसके बाद ये भी खबरें आयी की सारा अली खान का दिल टूट गया है क्योंकि कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे को डेट कर रहे कार्तिक और अनन्या को कई जगह एक साथ स्पॉट भी किया गया। पर अब कार्तिक आर्यन आखिरकार कॉफी डेट पर जाने के लिए तैयार हो गए है।

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन

बीते दिनों सारा अली खान से पूछा गया था की वो इंस्टाग्राम पर लोगों को काफी परेशां करती है पर क्या कभी उन्होंने कार्तिक आर्यन को मैसेज किये है तब उन्होंने कहा था की उनकी माँ अमृता सिंह ने उन्हें कहा है की उन्हें अभी इंतजार करना चाहिए।

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन

बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन से सारा अली खान के साथ डेट पर जाने के लिए सवाल किया गया तो उन्होंने आख़िरकार कह ही दिया कि वो सारा अली खान के साथ कॉफी डेट पर जाने के लिए तैयार है।

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन

यह पूछे जाने पर कि क्या वह सारा के साथ डेट पर जाना चाहते हैं, कार्तिक ने कहा, “आखिरी बार मैंने इस बारे में सुना था कि सारा की मम्मी ने उन्हें सलाह दी थी कि वह इस मामले पर पहले से ज्यादा कुछ न करें और मुझे प्रतिक्रिया देने दें ।

सारा अली खान - कार्तिक आर्यन

कार्तिक ने आगे कहा , मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं उसके साथ एक ‘कॉफी डेट’ के लिए तैयार हूं और उसे सिर्फ इतना करना है कि मुझे कब और कहां जाना है। ”

यहां वीडियो देखें:

https://www.instagram.com/p/Bsx_8bejX3G/?utm_source=ig_embed

खैर, यह बेशक सारा के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि उनकी ड्रीम डेट आखिरकार तैयार हो ही गयी और कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भारतीय फैंस टीवी इंडस्ट्री की इन 4 चाइल्ड आर्टिस्ट के दीवाने हैं

Desk Team