बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन न केवल अपनी फिल्मों बल्कि अपने चार्मिंग लुक्स के चलते भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर को जब भी मौका मिलता है तो वो सोशल मीडिया पर अपनी डैशिंग फोटोज शेयर करके इंटरनेट का पारा बढ़ा देते हैं। यही नहीं कार्तिक आर्यन के लिए फैंस में दीवानगी भी अलग ही लेवल पर देखने को मिलती है। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेहद शानदार सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह क्लीन शेव में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन का शर्टलेस अवतार भी इस सेल्फी में चर्चा का कारण बना हुआ है।
हालांकि, बहुत बार पहले भी ऐसा हुआ है जब कार्तिक अपने शर्टलेस अवतार से फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं, लेकिन इस बार वह अपने क्लीन शेव लुक से वह अलग ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करके एक्टर इसके कैप्शन में लिखते हैं, अगर मैं स्मूदी होता, तो कौन सा फ्लेवर होता। एक्टर के इस कैप्शन पर उनके कई फैंस ने मजेदार जवाब पोस्ट किया है।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन…
कार्तिक आर्यन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, चॉकलेट बनाना चिया स्मूदी। दूसरे ने लिखा, आलमंड मिल्क और वाइल्ड मैंगो हनी के साथ बनाना स्ट्रॉबेरी स्मूदी। इसके अलावा फैंस एक्टर के इस सवाल के लगातार जवाब दे रहे हैं और उनके डैशिंग लुक की तारीफ कर रहे हैं। कार्तिक अक्सर ही अपने अलग-अलग अवतार से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं और साथ ही उनके कैप्शन भी अलग ही लेवल के होते हैं।
वैसे फैंस में कार्तिक को लेकर दीवानगी का ये आलम है कि वह इंटरनेट पर तो उनकी हर पोस्ट पर नजर बनाए ही रहते हैं साथ ही रियल लाइफ में भी उन्हें लेकर अपना प्यार जाहिर करने से नहीं हिचकिचते नहीं है। कार्तिक युवाओं में खासकर लड़कियों में बेहद मशहूर हैं, लड़कियां कार्तिक की एक झलक पाने के लिए बेताब रहती हैं। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों दो लड़कियों का ऐसा ही एक वीडियो छाया हुआ था, जिसमें दो लड़कियां उनके घर के आगे उनका नाम लेकर चिल्ला रही थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन साल 2022 में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें फ्रेडी, कैप्टन इंडिया, भूल भुलैया2, शहजादा और साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म अनाम फिल्म शामिल है। कार्तिक इन फिल्मों में अलग-अलग भूमिका में दिखाई देंगे।