कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से एक है जो अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवाते। सिल्वर स्क्रीन हो या फिर सोशल मीडिया कार्तिक अपने खास अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेते है। इन दिनों कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन जारी है और कार्तिक भी इन दिनों घर ही अपना टाइम बिता रहे है पर उनके अपडेट लगातार फैन्स को मिल रहे है।

लॉकडाउन के दौरान कार्तिक आर्यन ने पहले मोनोलॉगलोग के जरिये फैन्स को जागरूकता सन्देश दिया फिर अपने टिकटोक वीडियोस से लगातार सुर्ख़ियों में है। हाल ही में उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक अपनी बहन कृतिका के साथ नजर आ रहे है।

इस वीडियो में कार्तिक अपनी बहन के साथ ऑडियो पर लिप-सिंक करते नजर आ रहे है। पहले दोनों वीडियो में जादू करने की एक्टिंग करते दिखाई देते है और आखिर में कार्तिक की बहन उनके गाल पर चांटा जड़ देती है। इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने इन दिनों खुद की मजबूरी भी बयां की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है ।
इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा “सुबह उठो , नहाओ , पिटो और सो जाओ , यही है मेरी क्वारंटीन जिंदगी। ” कार्तिक के इस वीडियो पर फैंस के साथ – साथ , बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मजेदार कमेंट किये है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 34 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा , इंग्लिश मीडियम।’ वहीं अपारशक्ति खुराना , डब्बू रतनानी ने हंसी के इमोजी के साथ वीडियो को चीयर किया। बता दें, हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर कीकू पूछेगा टाइटल से एक शो की भी शुरुआत की है , जिसमे वो लोगों को कोरोना से जुड़े सवालों का जवाब पेश कर रहे है।
अपने शो के दूसरे एपिसोड में कार्तिक ने एक युवा लेडी डॉक्टर के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की और कोरोना से जुडी अफवाहों पर कई सवाल किये। ये चैट शो भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। वर्क फ्रंट की बात की जाये तो कार्तिक आर्यन जल्द भूल भुलैया – 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



