बॉलीवुड सितारे सिर्फ अपनी फिल्म या अभिनय के लिए ही मशहूर नहीं होते बल्कि अपने स्टेटमेंट्स और निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहते है। फैंस भी उनके बारे में हर छोटी बड़ी चीज जानना चाहते है और यही वहां है की फ़िल्मी सितारे ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफ स्क्रीन भी लाइम लाइट में रहते है।
फैंस के साथ साथ मीडिया भी जानना चाहती है की सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है। बॉलीवुड अफेयर्स , रिलेशनशिप जैसी चीजें काफी हाईलाइट मैटर माने जाते है और इन दिनों सुर्ख़ियों में है बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन।
जी हाँ बॉलीवुड की पसंदीदा आई- कैंडी बन चुके कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में है। इन दिनों कार्तिक अपने फीमेल फैंस के बीच काफी चर्चित है।
फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन ने बेहद काम समय में हिट सितारों की श्रेणी में अपना नाम बनाया है और बीते दिनों सारा अली खान द्वारा उनके अपना क्रश बताने के बाद से कार्तिक आर्यन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लाइमलाइट में है।
इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म लुका छिपी के प्रमोशन में जुटे है और इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में कृति सनोन है। प्रमोशन के एक इंटरव्यू के दौरान उन से सवाल किया गया की वो आज कल किसे डेट कर रहे है और उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।
इस सवाल का कार्तिक ने तुरंत अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा की वो एक बेहद सीरियस रिलेशनशिप में है। जब उनसे पुछा गया की किसके साथ ? तो उनका जवाब था ”अपने काम और फैंस के साथ”। उनका ये जवाब भले ही हैरान करने वाला हो पर कार्तिक ने साफ़ कर दिया को वो अभी सिर्फ काम पर फोकस कर रहे है।
सवाल किये जाने पर कार्तिक ने कहा की उनका सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ कोई लिंक अप नहीं है। ये बातें महज एक अफवाह है। बीते दिनों ये खबर खूब फ़ैल रही थी की कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे को डेट कर रहे है।
कार्तिक आर्यन ने स्पष्ट कर दिया है की इस समय उनका ध्यान अपने काम पर है और रिलेशनशिप – लव लाइफ से वो अभी दूर है। सारा और अनन्या से डेट करने जैसा कुछ भी नहीं है और अभी वो सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देने चाहते है।


Download Android App
Download iOS App










