टीवी के फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आपके फेवरेट सितारे भी केपटाउन पहुंचे हुए हैं। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच टीवी स्टार्स की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। केपटाउन पहुंच कर वह खूब मस्ती कर रहे हैं। ऐसे में शो से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।
बीते सोमवार को ही रोहित शेट्टी इस रिएलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे और पहले ही टास्क में विशाल आदित्य सिंह का हाल बेहाल हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह को रोहित शेट्टी के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह के साथ-साथ अनुष्का सेन और निक्की तम्बोली बॉटम में थीं। विशाल आदित्य सिंह के एलिमिनेशन की खबर उनके फैंस के लिए किसी भी झटके से कम नहीं होगी। विशाल आदित्य सिंह ने सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था और इस दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी।
रिपोर्ट के अनुसार पूरी टीम जून में इंडिया वापस लौटने वाली थी और इसके लिए सबके टिकट भी बुक हो चुके थे। पर दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करके वापस लौटने का फैसला किया है। इस कारण ‘खतरों के खिलाड़ी 11’, 12 एपिसोड में ही खत्म कर दिया जाएगा। पूरी टीम शूट खत्म करके महीने भर के अंदर केप टाउन से वापस आ जाएगी।
‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का पहला एलिमिनेशन हो गया है। खबरों की माने तो शो के दमदार खिलाड़ी और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो गए हैं।