टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने खंडाला स्थित शेट्टी परिवार के बंगले में शादी रचाई। सुरक्षा से लेकर तमाम इंतजाम काफी पुख्ता किए गए थे। मेहमानों के लिए भी 5-स्टार होटल को बुक किया गया था।
भले ही शादी में काफी कम गेस्ट पहुंच थे लेकिन उन्होंने इस कपल को ढ़ेर सारे गिफ्ट मिले हैं। दोनों को शादी में मिले गिफ्ट्स की बात करें तो लंबी लिस्ट है। सबसे पहले बात करे एक्टर सुनील शेट्टी की जिन्होंने अपनी बेटी को शादी में 50 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट गिफ्ट दिया है।
दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान शादी में नहीं आए। मगर उन्होंने अपने खास दोस्त की बेटी को शादी में को ऑडी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये है।
वहीं बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ और सुनील शेट्टी काफी करीबी माने जाते हैं और जैकी दादा आथिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। जैकी तो नहीं मगर उनकी बेटी अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में आई थीं। इस खास मौके पर जैकी ने चोपर्ड ब्रांड की घड़ी दी है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
अर्जुन कपूर और अशुंला कपूर दोनों ही बॉलीवुड से अथिया की शादी में शामिल हुई थे। अर्जुन आथिया को अपनी बहन ही मानते हैं। ऐसे में उन्होंने उन्हें शादी में डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है. इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।
इस मौके पर सिर्फ बॉलीवुड स्टांर्स ने अपना बड़ा दिल दिखाया। बल्कि क्रिकेटरों ने केएल राहुल को भी शादी काफी मंहगे गिफ्ट दिए हैं। विराट और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपने दोस्त केएल राहुल को बीएमडब्यूे ग कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये है।
विराट ने ही नहीं बल्कि पूर्व कप्ता न माही यानी महेंद्र सिंह धोनी ने भी बड़ा दिल दिखाया है। धोनी राहुल की शादी में शामिल हुए थे और उन्होंने आशीर्वाद के साथ केएल राहुल को कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट में दी है। इस बाइक की बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये है। ये बात तो सभी जानते है कि धोनी को खुद बाइक्स का काफी शौक है।