वर्ल्ड कप के बीच आयी बड़ी खबर, क्या एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे है यह क्रिकेटर ?

Summary :

करीबी सूत्रों की माने तो केएल राहुल और अथिया इस साल की फरवरी से एक दुसरे को डेट कर रहे है। हाल ही में दोनों की को फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमे उनके साथ अथिया और केएल राहुल नजर आ रहे है।

क्रिकेटरों और बॉलीवुड एक्ट्रेसस के बीच रिश्ता बेहद पुराना है और अब तक कई ऐसी जोड़ियां सामने आयी है जिन्होंने क्रिकेट और फिल्म जगत के बीच प्यार को और मजबूत किया है।  अब ऐसा और खबर आ रही है जिसमे एक क्रिकटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच करीबी की चर्चा हो रही है। 

हम बात कर रहे है टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल जो इन दिनों वर्ल्डकप में शिखर धवन के चोटिल होने के बाद बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेल रहे है। आजकल चर्चा है की केएल राहुल एक बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे है।  ये बॉलीवुड हसीना है सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी। 
अब केएल राहुल भी उन क्रिकेटरों में शुमार हो गए है जिन्हे बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार हुआ है। इसे पहले विराट कोहली , युवराज सिंह , जहीर खान जैसी दिग्गज क्रिकेटर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से शादी कर चुके है।
 हालाँकि इससे पहले केएल राहुल का नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से जुड़ चुका है पर अब खबर ये आ रही है की राहुल अथिया सीरियस रिलेशनशिप में है पर पब्लिक अपीयरेंस से बचते हैं।
करीबी सूत्रों की माने तो केएल राहुल और अथिया इस साल की फरवरी से एक दुसरे को डेट कर रहे है। हाल ही में दोनों की को फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमे उनके साथ अथिया और केएल राहुल नजर आ रहे है। 

बताया जा रहा है की अथिया और केएल राहुल की मुलाकात भी आकांक्षा रंजन ने ही करवाई थी और इसके बाद दोनों एक दुसरे के करीब आ गए है। फिलहाल अथिया और राहुल दोनों इस रिलेशनशिप की बात पर कुछ भी बोलने से बच रहे है। 

Ujjwal Jain