टीवी और जगत में कई मशहूर एक्ट्रेस है जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। इन्ही में से एक है एक्ट्रेस शेफाली शाह जो इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। राम गोपाल वर्मा की ‘रंगीला’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली शेफाली शाह ने आज बॉलीवुड में अपनी एक अनूठी पहचान बनाई है।
राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या ’में शेफाली शाह द्वारा निभाई गई भूमिका को दर्शक आज भी याद करते हैं। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
शेफाली ने फिल्म ‘वक़्त द रेस अगेंस्ट टाइम’ में अमिताभ बच्चन के अपोजिट काम किया था । इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
शेफाली का जन्म 1959 में मुंबई में हुआ था। शेफाली, सुधाकर और शोभा शेट्टी की इकलौती बेटी हैं। पिता आरबीआई में कार्यरत थे जबकि मां होम्योपैथी डॉक्टर थीं।
शेफाली का बचपन सांताक्रूज के आरबीआई कॉलोनी में बीता है।
बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले, शेफाली शाह ने कई गुजराती नाटकों में काम किया है।
न केवल फिल्म बल्कि शेफाली शाह ने कई हिंदी टीवी सीरीज में अभिनय किया है। उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए जिन्होंने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में खूब प्रसिद्धि दिलाई।
साल 1997 में शेफाली ने टीवी एक्टर हर्ष छाया से शादी की लेकिन मतभेदों के कारण साल 2000 में उनका तलाक हो गया।
पहली शादी टूटने के बाद शेफाली ने टीवी जगत के मशहूर निर्माता बिपुल शाह से शादी की थी। उनके अब दो बच्चे हैं।
उन्होंने दिल्ली क्राइम वेब श्रृंखला में एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी, वर्णिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाई, जो पिछले साल नेटफ्लिक्स में आई थी।