लम्बे समय बाद एक बार परिणीति अपने नए फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ से परदे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी हैं। साथ ही फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने काफी मेहनत भी किया हैं। फिल्म में परिणीति के साथ मुख्य भूमिका में हार्डी संधू भी नजर आने वाले हैं हैं। वही एक्ट्रेस अब फिल्म को हिट करने के लिए जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। वही फिल्म के प्रमोशन की बात हो और ‘द कपिल शर्मा शो’ का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता हैं। ऐसे में अब परिणीति भी ये मौका कैसा गवा सकती थी। फिर क्या अपने फिल्म को प्रमोट करने एक्ट्रेस पहुंच गयी कपिल के घर। जहां कपिल ने परिणीति से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल अपनी फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ का प्रमोशन करने पहुंची परिणीति का कपिल के शो से एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में परिणीति के साथ हार्डी संधू और शरद केलकर समेत फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स नजर आए। इस दौरान कपिल ने सभी स्टार्स के साथ खूब मस्ती की और लेकिन इन सबसे हटकर मजेदार बात तो ये हुई की कपिल परिणीति को ‘दीदी’ बोलते नजर आ रहे हैं।
जी हां बिलकुल सही सुना आपने इस प्रोमो वीडियो की शुरुआत में कपिल शर्मा परिणीति चोपड़ा का शो में स्वागत करते हैं और उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं। कपिल कहते हैं, ‘मेरे शो में आपका स्वागत है, मेरे दिल में आपका स्वागत है बेबी” इतने में परिणीति कहती हैं कि, शो में उनके माता-पिता भी आए हैं। जिसके बाद कपिल तुरंत उन्हें दीदी कहने लगते हैं।
वही कपिल के अचानक चेहरे के बदले रंग और बदले बोल सुनकर वह मौजूद सभी कलाकर जोर से हसने लगने लगते हैं। वही शो में आए परिणीति चोपड़ा के एपिसोड का ये प्रोमो वीडियो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा हैं।
वही प्रोमो वीडियो देखने के बाद लोग अब पुरे शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही अब पुरे एपीसोड में हसी के और कितने ठहाके लगते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।