हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म लुका छिपी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिज़नेस कर रही है। कार्तिक आर्यन और कृति सनोन स्टार्रर ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। लिव इन रिलेशनशिप जैसे कंटेंट पर बनी ये फिल्म 3 दिन में 32 करोड़ से ज्यादा चुकी है।
अभिनेत्री कृति सनोन ने महाशिवरात्रि के अवसर के साथ-साथ अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता का शुक्रिया अदा करने के लिए मुंबई के उपनगरीय इलाके के एक शिव मंदिर में पहुंचीं।
रिलीज के पहले दिन 8.01 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग के साथ ‘लुका छुपी’ अभिनेत्री कृति सनोन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। ऐसे में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर कृति ने सांताक्रुज में स्थित शिव मंदिर पहुंचीं और पूजा की।
कृति सनोन ने कहा, दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए मैंने भगवान शिव को धन्यवाद दिया। सबकी खुशी के लिए दुआएं मांगी। अपनी हालिया फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता के बाद कृति सैनन फिल्म में अपने खुले विचार और विचित्र किरदार रश्मि के लिए प्यार और प्रशंसा का पात्र बनी हुई हैं।
उम्मीद की जा रही है की आने वाले दिनों में लुका छुपी का कारोबार इसी तरह बेहतर रहेगा और फिल्म जल्द से जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये कार्तिक आर्यन की लगातार दूसरी फिल्म होगी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया होगा।
अभिनेत्री कृति सनोन ने इससे पहले दर्शकों की प्रतिक्रियाएं देखने के लिए एक सिनेमाघर का दौरा किया था और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते हुए स्वयं सिनेमाघर में टिकट की बिक्री करती नजर आई थीं। कृति सैनन अब ‘अर्जुन पटियाला’, ‘हाउसफुल-4’, और ‘पानीपत’ में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App









