सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को अपने निशाने पर लिया हुआ है। रोहणी ने ट्वीट कर कंगना पर तंज कसा है।
रोहणी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘एक्ट्रेस कंगना राज्यसभा सीट की लिए सरकार की दलाली कर रही हैं। उनकी अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? वह तो आंख के अंधी और दिमाग से पैदल हो गई है। राजनीति में पद की चाहत में कंगना ने मानवता का गला घोंट दिया है।

अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..?
आंख के अंधी.. दिमाग के पैदल..!
फकीरा की दलाली में..!
क्या राज्य सभा सीट की खातिर..?
या सीधे सीएम बनने की खातिर…!
मानवता का गला घोट कर..!
गंगा में तैरती लाशों को..!
नाइजीरिया का बोलकर..!
फकीरा की छवि बचाने को..!
फर्जी झांसी की रानी..! https://t.co/JdEymqnoYT— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 15, 2021
इतना ही नहीं रोहणी एक ट्वीट दूसरे में कहा कि हम गलत सुन रहे है कि सही…ग़ाज़ीपुर बोला ना न्यूज़ रिपोर्टर ,वही जो उतरप्रदेश में है ना या नाइजीरिया का है ? ऐसा कोई झांसी की फ़र्जी रानी बता रही थी। कहीं चची विधायक नाइजीरिया दौरे पे तो नहीं चल गई थीं ? इसकी भी जांच होनी चाहिए.. वो तो फर्जी झांसी की रानी भी बन जाती हैं। कंगना को तो जेल भेज देना चाहिए।