हाल ही में हॉलीवुड से शुरू हुआ मी टू कैंपेन की आग बहुत तेजी से अब बॉलीवुड में फैल चुकी है। एक दिन के बाद नामचीन नाम इसके लपेटे मे फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मी टू कैंपेन के तहत सालों पुराने दबे हुए मामले भी एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। लेकिन इस मामले पर सबसे ज्यादा आवाज तब उठी जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसके बाद कई और इस मामले से जुड़ते हुए नजर आए हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं अब तक अरोपों के घेरे में आए कुछ सितारों पर।
1.आलोक नाथ
मी टू कैंपेन के तहत डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विनता नंदा और ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की क्रू मेंबर ने एक्टर आलोक नाथ पर सेक्शुअली हैरेस करने के आरोप लगाए हैं। विनता और क्रू मेंबर के बाद अब फिल्म ‘पेज थ्री’ एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर सेक्शुअली हैरेस का आरोप लगाया है। संध्या मृदुल ने आलोक नाथ के दुर्व्यवहार की पूरी घटना को अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
2.साजिद खान
फिल्ममेकर साजिद खान पर भी शारीरिक दुव्र्यवहार का आरोप लगा है। मी टू अभियान के दौरान फिल्ममेकर साजिद खान पर उनकी एक्स पत्नी असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चापेड़ा ने गंभीर आरोप लगाए है। सलोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी आपबीती को सबके साथ शेयर किया है।
सलोनी ने साजिद खान पर हैरेसमेंट और शारीरिक दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि साजिद उनसे अश्लील फोटो मांगते थे और काफी वल्गर बातें किया करते थे।
3.कैलाश खेर
हाल ही में जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्विटर के जरिए कई सारे ट्वीट्स कर विस्तार में अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने दो अलग घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कैलाश खेर ने अपना बचाव किया है।
उन्होंने कहा, ”जब मुझे इन आरोपों के बारे में पता चला तो बहुत निराशा हुआ।’ वहीं कैलाश ने मांफी मांगी कि अगर किसी को मुझे लेकर कोई गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं।’
4.चेतन भगत
दो महिला पत्रकारों ने मशहूर लेखक चेतन भगत पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शीना नाम की एक महिला ने 6 अक्टूबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर चेतन के साथ हुई वॉट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसके बाद चेतन ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी अनुषा और उस महिला दोनों से माफी मांगी।
5.निर्देशक सुभाष घई
फिल्म निर्देशक सुभाष घई के साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर महिमा कुकरेजा नाम की एक लेखिका ने सुभाष घई के साथ काम कर चुकी एक महिला के चैट के कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए।
उस महिला के अनुसार वो सुभाष घई के साथ काम करती थी और इसी दौरान उनके साथ यौन शोषण की घटना हुई। महिला ने अपने नाम नहीं बताया लेकिन उसके साथ हुई घटना का पूरा ब्यौरा दिया है, जिसमें उसके ड्रिंक में नशा मिलाने और यौन उत्पीड़न किए जाने का जिक्र है।
6.विकास बहल
‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशनल टूर के दौरान फिल्म की क्रू में शामिल एक महिला ने हफिंगटन पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में विकास बहल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
7.नाना पाटेकर
फिल्म हॉर्न ओके की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। फिल्म बनाने के नाम पर तनुश्री को नाना के साथ एक छोटे कपडे पहनने पर मजबूर होना पड़ा।
8.रोहित रॉय
रोहित रॉय पर एक गुमनाम महिला पत्रकार ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जब वो 16 साल की थीं तभी से रोहित उन्है हैरेस कर रहे हैं। हालांकि रोहित ने खुद पर लगे आरोप को नकार दिया है। बता दें कि आरोप लगाने वाली लड़की ने पाउलोमी नाम की पत्रकार को अपनी आपबीती चैटिंग के जरिए बताए।
पाउलोमी ने उस गुमनाम लड़की से किए चैट को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। चैट में उस गुमनाम लड़की ने इस बात का जिक्र किया है कि रोहित उनको किस करने के लिए मजबूर करते थे। आरोप लगाने वाली लड़की ने चैट में ये भी लिखा है कि जब वो सिर्फ 16 साल की थीं तो रोहित उन्हें सांकेतिक संदेश भेजा करते थे।