सबसे आलिशान और स्टाइलिश है इन 6 मशहूर सेलिब्रिटीज के भव्य घर

Summary :

उन 6 बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे है जिनके घर शानोशौकत के मामले में बेहद आलिशान है। सबसे आलिशान और स्टाइलिश है इन 6 मशहूर सेलिब्रिटीज के भव्य घर

बॉलीवुड स्टार्स अपने आलिशान और महंगे शौक के लिए जाने जाते है, और ये अपने शौक के लिए करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा देते है। साल भर में करोड़ों कमाने वाले फिल्मस्टार बेहद शाही जिंदगी जीते है और इनके घर देखकर आम इंसान की आँखे खुली की खुली रह जाती है। आज हम आपको उन 6 बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे है जिनके घर शानोशौकत के मामले में बेहद आलिशान है।

1.जॉन अब्राहम

सेलिब्रिटीज के घर

जॉन अब्राहम को अपनी बाइक्स से सबसे ज्यादा प्यार है लेकिन जब आप उनके घर को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि वह घर को भी उतना ही प्यार करते हैं।

सेलिब्रिटीज के घर

उनके भव्य घर को उनके अपने भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया है और सजाया है। उनका ये सी फेसिंग पेंटहाउस करीब 60 करोड़ रूपए की कीमत का है।

2.आलिया भट्ट

सेलिब्रिटीज के घर

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र अभिनेत्री हैं और साथ ही आलिया सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने माता-पिता के साथ रहती है लेकिन उनका कमरा उनके लिए सब कुछ है।

सेलिब्रिटीज के घर

बेहद खूबसूरती से बनाये और सजाये इस रूम की अकेली कीमत करीब 4 करोड़ है।

3.शाहरुख खान

सेलिब्रिटीज के घर

शाहरुख खान का बँगला मन्नत बहुत लोकप्रिय है, यह बैंडस्टैंड, बांद्रा के अपोजिट में स्थित है। यहाँ बहुत से फैंस आते हैं जो उनके बंगले मन्नत की नेमप्लेट के सामने तस्वीरें लेते हैं।

सेलिब्रिटीज के घर

उनके रॉयल बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपये है।

4.अक्षय कुमार

सेलिब्रिटीज के घर

अक्षय कुमार मुंबई के जुहू में रहते हैं और उनके घर से अरब सागर का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। ये घर अपनी पत्नी ट्विंकल द्वारा डिजाइन किया गया है।

सेलिब्रिटीज के घर

घर में सारा इंटीरियर डिजाइन का काम ट्विंकल ने खुद किया है । उनके घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रु है ।

5.अमिताभ बच्चन

सेलिब्रिटीज के घर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के पास दो बंगले हैं। एक है प्रतिक्षा, जो बच्चन परिवार का पुराना बंगला है और एक अन्य बंगला जुहू में स्थित है जिसका नाम जलसा है। जलसा बच्चन जी का वर्तमान निवास स्थान है।

सेलिब्रिटीज के घर

उनके शाही और भव्य बंगले की कीमत की बात करें तो प्रतिक्षा की कीमत करीब रु 80 करोड़ है और जलसा की कीमत रु 160 करोड़ रूपए है ।

6.दीपिका पादुकोण

सेलिब्रिटीज के घर

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस हैं और वह इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होने हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम किया है।

सेलिब्रिटीज के घर

इनका घर भी देखने लायक है। दीपिका के भव्य घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है।

प्यार में दिल टूटने के बाद अब ‘कुली’ करेगा सारा अली खान का ये सपना पूरा !

Desk Team