अभिनेता वरुण धवन धीरे धीरे सीक्वल स्टार की छवि में उभर कर आ रहे है और ऐसा इसलिए क्योंकि वरुण जुड़वाँ – 2 के बाद एक बार फिर हिट फिल्म के सीक्वल में काम करते दिखाई देने वाले है।
वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने कई सारी मसाला रोमांटिक फ़िल्में बनायीं है जो काफी हिट भी रही है। अब वो अपनी फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे है जिसकी सफल शुरुआत उन्होंने फिल्म जुड़वाँ – 2 से की जिसमे वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अब ये बाप बेटे की जोड़ी एक और हिट फिल्म कुली नंबर 1 का सीक्वल लेकर आ रही है। साथ ही जुड़वाँ -2 के सुपरहिट होने की बाद ये तो साफ़ हो गया है की ये पिता पुत्र की जोड़ी परदे पर कामयाब है ।
बीते दिनों खबरों में आया है की निर्माता निर्देशक डेविड धवन 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक बनाने के लिए तैयार हो गए है और इस फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहे है उनके बेटे वरुण धवन , साथ ही सारा अली खान इस फिल्म में लीड अभिनेत्री होंगी।
एक तरफ जहाँ फैंस ये देखने के लिए बेताब होंगे की वरुण धवन मशहूर अभिनेता गोविंदा के किररदार को परदे पर कैसे निभाते है वहीँ सारा अली खान पर भी निगाहें रहें गई की वो करिश्मा कपूर के किरदार को किस खूबसूरती से निभाती है।
अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज से सारा अली खान अब तक अपने फैंस और फिल्म दर्शकों का दिल लुभाने में कामयाब रही है और अब उनकी कामयाबी ने उनके पास फिल्मों की लाइन लगा दी है।
बीते साल एक ही महीने में सारा अली खान की बैक तो बैक फिल्म रिलीज़ हुई जिसमे से एक थी केदारनाथ और दूसरी थी फिल्म सिम्बा। दोनों ही फिल्मों में सारा अली खान की एक्टिंग को काफी सराहना मिली है।
मशहूर टीवी चैट शो कॉफी विद करण में सारा अली खान ने इच्छा जाहिर की थी की वो वरुण धवन के साथ काम करना चाहती है और उनकी ये इच्छा जल्द ही पूरी होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा ये दो युवा और सुपर एनर्जेटिक स्टार परदे पर रोमांस और कॉमेडी का क्या तड़का लगते है।


Download Android App
Download iOS App










