बॉलीवुड की करीब 700 फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर अब भले ही फिल्मों से दूर हो चुके हो पर उनका लाजवाब अभिनय दर्शकों को आज भी रोमांचित करता है। अपने हास्य और खलनायिकी के किरदारों के लिए मशहूर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी है। आईये नजर डालते है ‘नंदू सबका बंधू’ की जिंदगी पर।
शक्ति कपूर का अलसी नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर है पर फिल्मों में आने पर सुनील दत्त साहब ने उन्हें नया नाम दिया ‘शक्ति कपूर’। शक्ति कपूर के शुरूआती दिन काफी कठिनाई के थे और वो अपने पिता की दर्जी दुकान पर के साथ दिल्ली के कनाट प्लेस में कपडे सिलाई का काम करते थे।
अपने समय के नामी अभिनेता फ़िरोज़ खान थे जो उन्हें बॉलीवुड में खींच लाये। इसके बाद सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को लांच करते हुए फिल्म रॉकी में शक्ति कपूर को पहला रोल दिया।
शक्ति इस फिल्म में विलेन के किरदार में थे। शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री में आज जिस मुकाम पर हैं, व्हाँ उन्होंने पहुँचने के लिए इस इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत की हैं। साल 1980 के दौर में शक्ति कपूर को बतौर अभिनेता पहचाना जाने लगा।
उस साल उनकी दो फ़िल्में क़ुरबानी और रॉकी ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में साबित हुई थी। अस्सी और नब्बे के दशक में खलनायकी के किरदार के निर्देशकों और निर्मातायोँ की पहली पसंद अमरीश पूरी या फिर शक्ति कपूर ही होते थे।
इसके बाद शक्ति कपूर को कॉमिक और हास्य रोल ऑफर हुए जिसमे उन्होंने शानदार काम करके दर्शकों को दीवाना बना दिया। इंसाफ, बाप नंबरी बीटा दस नंबरी, अंदाज अपना अपना, तोहफा, राजाबाबू, हम साथ साथ हैं, चालबाज, बोल राधा बोल जैसी फिल्मों में उनके कॉमिक किरदारों के डायलॉग आज भी लोगों को याद है।
शक्ति कपूर की अपनी कुल नेट वर्थ करीब 45 करोड़ है और वो मुंबई के जुहू में आलिशान बंगले में रहते है। कई बिसनेस के साथ साथ मुंबई समेत पूरे भारत में उनकी कई जगह सम्पत्तियाँ है। साथ ही शक्ति कपूर कई शानदार कारों के भी मालिक है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट