बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भले ही बॉलीवुड में उतनी फिल्मे नहीं करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह से राज करती हैं। दरअसल माधुरी के एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके डांस के भी दीवाने हुए करते हैं। एक समय था जब माधुरी हर पिक्चर से ही अपने फैंस के दिलों को जीत लेती थी,लेकिन एक समय ऐसा भी था जब माधुरी को जमकर जमकर ट्रोल किया गया था और खूब खरी-खोटी सुनाई गयी थी।
दरअसल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने शादी की और वो मां बनीं तो उन्हें लेकर लोगों का नजरिया ही बदल गया था। माधुरी ने कहा कि लोग उनके डांस करने पर सवाल उठाते थे और उन्हें घर में बैठकर घर संभालने की सीख देते थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनपर लोगों की इन बातों का कभी असर नहीं पड़ा।
माधुरी ने कहा- ऐसी चीजें होती हैं। लोगों की अलग सोच होती है। कई लोग ऐसे हैं, जो कहते हैं- अब आप एक मां हैं, तो डांस क्यों कर रही हैं? आप प्लीज बैठकर अपना घर संभालें। लेकिन मुझे लगता है कि हम काम के साथ में ये सभी चीजें करते ही हैं। माधुरी ने आगे कहा- हमारी खुद की पर्सनैलिटीज होती हैं। आपके खुद के इमोशंस, डिजायर होती हैं. माधुरी ने यह भी कहा कि लोग हाउसवाइफ को ग्रांटेड लेते हैं। एक्ट्रेस बोलीं- महिलाओं को जरूर वो करना चाहिए, जो सिर्फ उनके लिए होना चाहिए. सुनो सबकी, लेकिन करो वो जो आप चाहते हैं।
वही माधुरी ने ऐसा कहने वालों का अपने काम और अपने म्हणत से बोलती बंद करा दी हैं। वही माधुरी का बॉलीवुड का चार्म अभी भी इस कदर हैं की अभी भी एक्ट्रेस जो भी फिल्म करती हैं तो लोग उन्हें देखन उतना ही पसंद करते हैं।
वही माधुरी ने अभी तक अपने डांस को भी अपने अंदर जिंदा रखा हैं। जहां एक्ट्रेस टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में बतौर जज कंटेस्टेंट को जज करती हुई नजर आ रही हैं।