कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन जारी है और ऐसे में आम हो या खास हर कोई अपने घरों में बंद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी इन दिनों अपने घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। घर में रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनका जादू जारी है और आये दिन उनकी तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है।

हाल ही में मलाइका ने एक सेल्फी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की है जो खूब पसंद की जा रही है। ये तस्वीर फैंस को तो पसंद आ ही रही है बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसकी काफी तारीफ की है। इस तस्वीर पर अब तक 2 लाख 73 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके है।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता – निर्देशक करण जौहर इस सेल्फी को देखकर फ़िदा ही हो गए और उन्होंने अपने कमेंट में लिखा, “उफ इन आंखों की मस्ती के…” , इसके अलावा एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा , अभिनेता डीनो मौर्या ने भी कमेंट किये है। बहुत से फैंस से तस्वीर पर कमेंट करके मलाइका की सुंदरता की खूब तारीफ की है।
मलाइका ने इस सेल्फी को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है , “मैं अपने परिवार और दोस्तों को याद कर रही हूं।” हालांकि हाल ही में मलाइका ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो इस सेल्फ आइसोलेशन को काफी एन्जॉय कर रही है और उन्होंने अपने फैंस को खाली समय ख़ुशी – ख़ुशी बिताने के टिप्स भी दिए थे।

फैंस को इंतजार है कि अर्जुन कपूर इस तस्वीर पर क्या कमेंट करते है। काफी समय से मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में है। अपने रिलेशनशिप को कबूलने के बाद अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यारभरे कमेंट करते दिखाई देते है।

वहीं, कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 9152 हो गई है। देश में अभी तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 857 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।इस बढ़ते संकट को देखते हुए केंद्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा भी कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



