बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जिन्हें हैकिंग और फर्जी अकाउंट का सामना सोशल मीडिया पर करना पड़ता है। वैसे तो सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सभी सितारे बहुत की सतर्क रहते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट आया है। यह खबर सामने आते ही खूब वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर एक फर्जी ट्विटर अकाउंट इन दिनों मनोज बाजपेयी के नाम से वायरल हो रहा है। हालांकि खुद मनोज बाजपेयी ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी यूजर्स के साथ साझा की है। अपने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट मनोज बाजपेयी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि उनका यह अकाउंट फर्जी है।
मनोज बाजपेयी ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करके अपने फैन्स को ऐसे फर्जी अकाउंट से सर्तक रहने की बात कही। मनोज ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह फर्जी अकाउंट है,सर्तक रहे। अब मनोज बाजपेयी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोश्ल मीडिया यूजर्स और फैन्स एक्टर के इस ट्वीट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
अभिनेता के प्रति चिंता भी फैन्स व्यक्त कर रहे हें। हालांकि पहले ऐसे कलाकार मनोज बाजपेयी नहीं है जिनके साथ सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट का किस्सा सामने आया है। सोशल मीडिया पर कई सितारों के नाम पर फर्जी अकाउंट बन गए हैं। मनोज बाजपेयी की फिल्मों की बात करें तो फिल्म सूरज पे मंगल भारी को लेकर इन दिनों एक्टर सुर्खियां बटोर रहा है।
हाल ही में सिनेमाघरों पर फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई है। दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख और अनु कपूर सहित मनाज बाजपेयी इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। सिनेमाघरों में लंबे लॉकडाउन के बाद यह फिल्म रिलीज हुई है और बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है।