जब रात के तीन बजे खराब हुई मीका सिंह की कार, मदद के लिए जुटी भारी भीड़ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

जब रात के तीन बजे खराब हुई मीका सिंह की कार, मदद के लिए जुटी भारी भीड़

मशहूर सिंगर मीका सिंह की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मीका के साथ-साथ उनके गाने लोगों के बीच जमकर धमाल मचाते हैं।

मशहूर सिंगर मीका सिंह की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मीका के साथ-साथ उनके गाने लोगों के बीच जमकर धमाल मचाते हैं। यही नहीं सिंगर की एक झलक पाने के लिए लोग काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। मीका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अपने गानों की नई-नई क्लिप फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिनको देखने के बाद फैंस भी उनपर बहुत प्यार लुटाते हैं, मगर आज एक घटना के बाद हक्कीकत सामने आ गई है कि वाकई फैंस मीका सिंह को कितना प्यार करते हैं।
1626685063 3
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका सिंह कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके कार के आस-पास लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जमा हो रखी है। जरूरी बात इन सभी लोगों का जमावड़ा रात के तीन बजे लगा था और ये सिंगर से मिलने के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से जमा हुआ था। 
1626685094 4
मीका सिंह का ये वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर की कार के पास आधी रात में काफी भीड़ खड़ी हुई है। वीडियो में मीका सिंह बता रहे हैं कि, रात में हमारी कार खराब हो गई थी। लेकिन मुंबई में आधी रात को भी लगभग 200 लोग हमारी मदद के लिए यहां आए हैं।
दरअसल, बीती रात मीका सिंह की कार रात में खराब हो गई और उनकी मदद के लिए काफी सारे लोग  आगे आ गए थे। इस दौरान मीका ने फैंस से उनकी मदद के लिए शुक्रिया अदा किया। इस बीच मीका सिंह के साथ कार में अभिनेत्री आकांक्षा पुरी साथ नजर आई थीं।
1626685163 5
यही नहीं मीका ने बताया कि वो कोरोना महामारी के दौरान करीब 10 महीने तक बिना काम के रहे हैं। मगर उनकी आदत है कि उन्हें वेतन चेक से 10% बचाने की बचपन से आदत है जिससे उन्हें इस मुश्किल वक्त में सहायता मिलती है। सिंगर ने महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद भी की थी।
1626685196 6
मालूम हो बीते कुछ समय से मीका सिंह, केआरके के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए थे।दरअसल  केआरके ने सलमान खान को भला-बुरा कहा था और उनके बचाव में मीका सिंह उतरे थे। इसके बाद केआरके और मीका के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि मीका सिंह ने केआरके पर गाना बना डाला।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।