टेलीविजन जगत से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपना बेहतरीन सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों एक से बढ़कर एक शानदार म्यूजिक एल्बम्स में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। यह बात तो कई बार सामने आ चुकी है कि मौनी अपने बॉयफ्रेंड के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। वहीं, वे अब इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक, मौनी ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला कर लिया है।
एक्ट्रेस मौनी रॉय लम्बे समय से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन दिनों मौनी रॉय का नाम दुबई के जाने-माने बैंकर सूरज नांबियार के साथ जुड़ रहा है। पिछले साल से ही खबरें आ रही हैं कि मौनी और सूरज जल्द ही शादी करेंगे। मौनी रॉय की शादी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। नागिन फेम एक्ट्रेस अगले साल जनवरी महीने में सूरज नांबियार संग सात फेरे लेने वाली हैं।
सुनने में आ रहा है कि मौनी रॉय की शादी की सारी रस्में दुबई या फिर इटली में होंगी। साथ ही मौनी अपने होम टाउन में भी एक फंक्शन का आयोजन करने वाली है। मौनी रॉय के कजिन विद्युत रॉयसरकार ने बंगाल के लोक न्यूजपेपर को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा कर दिया है कि मौनी की शादी जनवरी 2022 में ही होगी। कजिन ने ये भी बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार ये शादी अटैंड करने वाले हैं।
आपको बता दें कि, मौनी लॉकडाउन के समय दुबई में अपनी बहन और जीजा के साथ में रही थीं। वहीं मालूम होता है कि इसी दौरान सूरज नाम्बियार के साथ उनका रिश्ता भी आगे बढ़ा। वहीं सोर्स की माने तो दोनों ने अब एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।
मौनी रॉय ने जब टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनका नाम मोहित रैना से भी जोड़ा गया था। दोनों की मुलाकात टीवी शो देवों के देव महादेव के सेट पर हुई थी। हालांकि, मोहित और मौनी ने अपने रिश्ते की बात कभी पब्लिकली नहीं कबूली, लेकिन दोनों के पैचअप से लेकर ब्रेकअप तक की खबरों ने खूब वाहवाहियां लूटी थीं।