नागिन
फेम मौनी रॉय आज छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। मौनी
रॉय आज फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम है, हाल ही में वह रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। फिल्म की सक्सेस के बाद फिलहाल मौनी रॉय
मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। जहां से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है
जिसमें वह अपने हाथ में ग्लास लिए अपने डांस मूव्स से सभी को अपना दीवाना बना रही
हैं।
दरअसल, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर
किया है। इस वीडियो
में मौनी पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन कर हाथ में ग्लास लिए जबरदस्त डांस मूव्स
करती हुई नजर आईं। अपने इस लुक में अदाकारा काफी ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं।
एक्ट्रेस मौनी के पीछे संमदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- “प्यार मेरे पैर हमेशा जीवन की धुनों पर नाचते रहते हैं।” फैंस को मौनी का ये अंदाज
खूब पसंद आ रहा है। नागिन फेम एक्ट्रेस के डांस की तारीफ करते हुए कई सेलेब्स ने
भी कॉमेंट किए हैं। टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा, दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी ने
कॉमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।
ब्रह्मास्त्र में एक बार फिर मौनी रॉय
अपने ‘नागिन‘ से इंस्पायर्ड लुक को विलेन बनी नजर आई। फिल्म
में मौनी काफी खौफनाक अवतार में नजर आई हैं। लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद भी
आ रही है, फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। मौनी रॉय के
अलावा फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अहम रोल में
हैं।
इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार एक साथ
स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं,
उनका रोल दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आया है। किंग खान के फैंस फिल्म के दूसर
पार्ट में भी उन्हें देखने की मांग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी
ने किया है और फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनाई गई है।