टीवी जगत की नामचीन एक्ट्रेस से बॉलीवुड की हिट फिल्म तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय इन दिनों काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर क्वालिटी टाइम बिता रही है। हाल ही में मौनी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही हैं।

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में मौनी लाल रंग की बिकिनी में नजर आ रही है। इन तस्वीरों पर अब तक छह लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है और फैंस मौनी के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे है।

तस्वीरों में मौनी रॉय लाल रंग की बिकिनी पहने समुन्दर किनारे बीच पर भगति नजर आ रही है और कुछ तस्वीरों में रेत पर लेटकर रिलैक्स करती नजर आ रही है। मौनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है , ‘कई बार म्यूजिक बिना डांस फ्लोर के ही डांस करने के लिए मजबूर कर देता है. बीच डे=हैप्पी हैप्पी।’

बात दें मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 11 मिलियन फॉलोवर है। आये दिन मौनी अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करती है और खूबसूरत तस्वीरें – वीडियोस भी शेयर करती रहती है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय की पिछली रिलीज़ फिल्म ‘मेड इन चाइना’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पायी थी। इस फिल्म में मौनी के साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे।

जल्द ही मौनी रॉय करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। हिट टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय को टीवी शो नागिन से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



