ये है साल 2019 की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, जिन्होंने इस साल पार किया 200 करोड़ का बेंचमार्क

Summary :

बॉलीवुड का प्रदर्शन साल दर साल बेहतर होता आ रहा है और इस साल भी कलेक्शन में मामले में बॉलीवुड बॉक्सऑफिस ने दमदार परफॉरमेंस दी है। आईये देखते है इस साल कलेक्शन के मामले में कौनसी फ़िल्में अब तक रही है टॉप पर और 200 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर बनी है ब्लॉकबस्टर :

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई और कमाई के ने रिकॉर्ड कायम किये। बॉलीवुड का प्रदर्शन साल दर साल बेहतर होता आ रहा है और इस साल भी कलेक्शन में मामले में बॉलीवुड बॉक्सऑफिस ने दमदार परफॉरमेंस दी है। आईये देखते है इस साल कलेक्शन के मामले में कौनसी फ़िल्में अब तक रही है टॉप पर और 200 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर बनी है ब्लॉकबस्टर :
5. भारत ( रु. 197.34  करोड़)

सलमान खान कटरीना कैफ की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म भले ही 200 करोड़ के कलेक्शन को न छू पायी हो पर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम जरूर दर्ज करवा चुकी है। 
4 . हाउसफुल 4 (रु. 205.49 करोड़)

बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइस में शुमार हाउसफुल – 4 की चौथी कड़ी में अक्षय कुमार, कृति सनोन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े ने लीड रोल निभाया। फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब रही और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल  205.49 करोड़ का कलेक्शन बटोरा। 
3. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (रु. 244 करोड़)

देशभक्ति से ओतप्रोत उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने विक्की कौशल के करियर को तो राकेट की रफ़्तार से आगे बढ़ाया वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन दमदार रहा। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके उरी में हुए आतंकी हमले के बदला लेने की इस कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
2 . कबीर सिंह (रु.276.34 करोड़)

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म को भेल ही क्रिटिक की आलोचना का शिकार होना पड़ा हो पर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब जलवा बिखेरा। तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह पहले दिन 20 करोड़ की बम्पर ओपनिंग से शुरुआत की थी। 
1. वॉर (रु.292 .71 करोड़)


टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की जोड़ी ने इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाये। फिल्म ने न सिर्फ इस साल सबसे अधिक कमाई की बल्कि आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।  फिल्म वॉर ने अपने ओपनिंग डे पर  50.61 करोड़ का तूफानी कलेक्शन बटोरा था। 

Ujjwal Jain