इंडियन क्रिकेट टीम के
पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार पारियों को देखने के साथ साथ उनकी
जिंदगी के संघर्षों को उनकी बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्मेंड स्टोरी’ में देखा जा चुका है। इस फिल्म में महेन्द्र
सिंह धोनी का किरदार दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। उनकी जिदंगी के बार में तो काफी कुछ जानने को मिला, लेकिन अब इसी बीच
खबर आ रही है कि महेन्द्र सिंह धोनी खुद पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आने वाले
है। इस खबर से अब उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।
मीडिया रिपोर्ट
की मानें तो, महेन्द्र सिंह धोनी फिल्म में काम करने के साथ
साथ इस फिल्म को खुद ही बनाने वाले है। अब लोगों को तो यहीं लग रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर
आएंगे, लेकिन ऐसा है नहीं। महेन्द्र सिंह
धोनी बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ के दो बड़े स्टार्स के
साथ एक फिल्म बना रहे है। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
अब तो जल्द से
जल्द महेन्द्र सिंह धोनी को इस फिल्मी दुनिया का
हिस्सा बनते लोग देखना चाहते है, लेकिन बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री
से माही अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने की योजना बना रहे है। अब मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, धोनी, साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और महेश बाबू को अपनी
इस फिल्म में लेने की योजना बनाई है, जिसमें वो खुद भी एक्टिंग करते नजर आएंगे।
धोनी बतौर
प्रोड्यूसर इस फिल्म का हिस्सा होंगे और इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। धोनी
को बड़े पर्दे पर देखना उनके फैंस कि लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं होगा।
बता दें कि पहले कुछ ऐसी खबरें आ रही थीं कि धोनी अपनी पहली फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा को कास्ट करने वाले थे, लेकिन बाद में ऐसा हो
नहीं पाया।
बता दें कि धोनी
के प्रोडक्शन हाउस का नाम एमएस धोनी एंटरटेनमेंट है, जिसे माही के साथ साथ उनकी
पत्नी साक्षी मैनेज करती हैं। क्रिकेट मैच में अपने चौंको और छक्कों से
खेल को शानदार तरीके से खत्म करने के लिए ‘मैच फिनिशर’ कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह
धोनी अपने फिल्मी करियर की शुरूआत किस तरह करते है, ये देखना दिलचस्प होगा।