रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल अब इसी साल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिंतबर महीने में दोनों की सगाई हुई थी। दोनों की शादी की तैयाारियां जोरो-शोरो पर है। वहीं अब दोनों की शादी के कार्ड छप गए हैं।
बता दें कि हाल ही में उनकी शादी के कार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो कि काफी शानदार है। बता दें कि इस शादी के एक कार्ड की कीमत लगभग 3 लाख रुपए की है। ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हो रही है।
https://twitter.com/outthinker83/status/1061661586878681088
https://twitter.com/outthinker83/status/1061663036891484160
बेहद शानदार हैं ईशा और आनंद की शादी का कार्ड
ईशा का शादीकार्ड क्रीम रंग का है जो कि फूलों से सजा हुआ है। शादीकार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। बता दें कि शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है। शादी का यह कार्ड अंबानी और पीरामल दोनों परिवार की ओर से है।
https://www.instagram.com/p/BpwI1hMgQs5/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
बता दें कि इससे पहले भी शादी के कार्ड को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में सरस्वती माता की फोटो देखी गई थी लेकिन इस बार शादीकार्ड साक्षात रूप से सामने आया है।
https://www.instagram.com/p/Bp6PPEGglBE/?utm_source=ig_embed
फूलों से सजे इस बॉक्स में साफ देखा जा सकता है कि जबकि पहला बॉक्स क्रीम, जबकि दूसरा डिब्बा लाइट पिंक रंग का है। इससे पहले जानकारी के मुताबिक शादी का पहला कार्ड मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में भेजा गया था।
भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए शादी का कार्ड लेकर खुद मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और नीता अंबानी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी भारत में होगी। दोनों मुंबई में मुकेश अंबानी के घर पर ही भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त के परिवार को लोग ही शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो में 21 सितंबर को हुई थी जिसका फंक्शन तीन दिन तक चला था।