बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण और दुव्र्यवहार के लिए मुंबई पुलिस ने निर्देशक-डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन जारी कर दिया है। अनुराग कश्यप को कल यानी गुरुवार को सुबह 11 बजे बुलाया है। पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने अनुराग को कल 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया है और पुलिस ने डायरेक्टर को समन भी जारी कर दिया है।
बता दें कि बीती रोज अदाकारा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करके आए थे। दरअसल पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की मांग की थी।
पहले रामदास आठवले अभिनेत्री पायल घोष का साथ देने का वादा कर चुके हैं साथ ही उनके साथ धरना देने की बात भी कही। इस दौरान अठावले ने कहा मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को जल्द हिरासत में लें,नहीं तो हम धरना पर बैठेंगे। इतना ही नहीं पायल को मंत्री का साथ मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अठावले का शुक्रिया अदा किया।
फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पायल घोष ने पिछले हफ्ते अनुराग कश्यप के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस रिपोर्ट में अनुराग के खिलाफ यौन उत्पीडऩ और गलत इरादे से रोकने एंव महिला का अपमान करना शामिल है। मशहूर डायरेक्टर पर आरोप है कि साल 2014 में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। हालांकि अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों का खंडन कर दिया है।
एफआईआर में अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म,गतल बर्ताव और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।