नागिन 3 एक्टर पर्ल वी पुरी को देर रात मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्टर पर लगे रेप के गंभीर आरोप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

नागिन 3 एक्टर पर्ल वी पुरी को देर रात मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्टर पर लगे रेप के गंभीर आरोप

एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर रेप और और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

 टीवी जगत में बीते कुछ दिनों से खलबली मची हुई है। चंद रोज पहले ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसी बीच मुंबई पुलिस ने एक और टीवी एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यहां हम बात कर रहे हैं सीरियल नागिन 3 स्टार पर्ल वी पुरी की जिन पर रेप के आरोप लगे हैं।
 पर्ल वी पुरी के ख‍िलाफ रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। 
 रिपोर्ट के मुताबिक, पर्ल को 4 जून की देर रात में गिरफ्तार किया गया जब महिला और उसके परिवार ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की।  पर्ल फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा अभी तक और जानकारी सामने नहीं आई है। वेबसाइट के मुताबिक जब उन्होंने पर्ल को इस मामले में मैसेज किया तो एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। 

वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री से जुड़े पर्ल वी पुरी के करीबियों ने इस खबर पर मुहर लगाई है। पर्ल वी पुरी नागिन 3, बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि पर्ल वी पुरी का नाम अब तक टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना के साथ जोड़ा जाता था। दावा किया जा रहा था कि पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना को डेट कर रहे हैं। कुछ समय बाद ही खबर आई थी कि पर्ल वी पुरी और पर्ल वी पुरी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों सितारे एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। 
1622874625 photo 83254342
चंद महीनों पहले ही टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने अपने पिता को खो दिया था। कोरोना वायरस के कहर के बीच पर्ल वी पुरी के पिता का देहांत हो गया था। पिता के देहांत के बाद पर्ल वी पुरी बुरी तरह टूट गए थे। पिता के जाने के बाद पर्ल वी पुरी ने खुद को पूरी तरह से काम में व्यस्त कर लिया था। उन दिनों पर्ल वी पुरी ने सीरियल ब्रह्मराक्षस 2 की शूटिंग करना शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।