एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि फेमस एक्टर नकुल मेहता की तबियत ख़राब है। एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बता दे, नकुल मेहता इन दिनों टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नज़र आ रहे है।
इस शो में वो राम कपूर के किरदार में दिखाई दे रहे है। शो ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। इस शो के एक्टर्स पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में राम कपूर यानी नकुल के फैंस के लिए ये बड़ी चौंकाने वाली खबर है।
नकुल मेहता हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए। जिसके बाद उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी करनी पड़ी। लेकिन घबराने वाली बात नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सेहत में अब सुधार है लेकिन अपनी तबीयत पर ध्यान देने के लिए नकुल मेहता ने अपने शो से ब्रेक ले लिया है।
अस्वस्थ होने के कारण वह कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इसके चलते ही उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं कि शूटिंग पर भी विराम लगा दिया है। बता दे, पिछले दिनों नकुल मेहता की तबीयत अचनाक खराब हो गई और इसी वजह से उन्हें असपताल में भर्ती होना पड़ा। सर्जरी के बाद अब एक्टर पूरी तरह रेस्ट पर हैं।
नकुल मेहता अब शो पर कब वापसी करेंगे, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि एक्टर जल्द ही ठीक हो जायेंगे और जल्द से जल्द शो में वापसी करेंगी। लेकिन बिना नकुल के मेकर्स को शो चलाने के लिए ज़रूर मुश्किल होगी।