बी-टाउन के
न्यूली वेड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां
गुंजने वाली हैं। अपनी शादी के दो महीने बाद ही बॉलीवुड के इस खूबसूरत जोड़े ने
माता-पिता बनने की गुड न्यूज से अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। फैंस अपने
फेवरेट कपल के पैरेंट्स बनने से काफी खुश है। वही आलिया और रणबीर के पैरेंट्स बनने
की खबर पर अब नीतू कपूर का रिएक्शन आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा
है।
नीतू कपूर का रिएक्शन
नीतू कपूर का
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह आलिया की प्रेग्नेंसी पर अपना
रिएक्शन देती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर रेड कलर के आउटफिट में
तैयार होकर वैनिटी से बाहर आती हैं। बारिश से बचने के लिए वो छाता पकड़ती हैं, तभी पैप्स उन्हें मुबारकबाद देना शुरू कर देते हैं। इस पर वो पूछती हैं कि किस
बात की मुबारकबाद दी जा रही है।
गुड न्यूज सुनते ही भावुक हुई नीतू
नीतू की बात सुनकर उत्साहित फोटोग्रार्स उन्हें दादी बनने की शुभकामनाएं देते
हैं। नीतू कपूर थोड़ा हैरान होते हुए और मुस्कुराते हुए सभी की शुभकामनाओं को
स्वीकार करती हैं। पैप्स उन्हें बताते हैं कि खुद आलिया भट्ट ने इस बात की घोषणा
कर दी है। इस दौरान वो थोड़ी भावुक होती भी दिखी।
अब शेमशेरा आएंगा
इस दौरान वह अपने बेटे रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा को प्रमोट करती भी नजर
आईं। दादी बनने की बात पर जब एक फोटोग्राफर उनसे कहता है कि ‘जुगजुग जीयो‘, तो नीतू कपूर तुरंत उसे सुधारते हुए कहती हैं
नहीं अब ‘शमशेरा‘।
फैंस कर रहे मजेदार कॉमेंट
होने वाली दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। नीतू के
रिएक्शन को देखकर फैंस भी खुद को वीडियो पर कॉमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
फैंस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे है और कपूर फैमली को बंधाई दे रहे है। इसी के
साथ कुछ लोग नीतू के रिएक्शन पर फनी कॉमेंट कर रहे हैं।