नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ में भी दोनों को खूब पसंद किया गया है। दोनों के पिछले म्यूजिक वीडियो की सक्सेस के बाद अब ये जोड़ी अपना तीसरा गाना 'खद तैनू मैं दस्सा' रिलीज़ हो गया है।
इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। गाने में नेहा कक्कड़ के साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत की क्यूट नोक-झोक दर्शकों बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को नेहा और रोहनप्रीत ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है और इसके प्यार भरे बोल कप्तान ने लिखे हैं। गाने को अगम मान और अजीम मान ने डायरेक्ट किया है।
ये गाना देखने के बाद नेहा और रोहनप्रीत के झगड़े के पीछे का प्यार आप साफ देख सकते हैं। वैसे ये गाना जितना सुनने में आपको पसंद आएगा उतना ही प्यारा वीडियो है। नेहा और रोहन की इस क्यूट केमिस्ट्री पर आप फ़िदा हो जायेंगे। दोनों के बीच झगडा भी और प्यार भी। इस गाने को देखने और सुनने के बाद आप ओस गाने को अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी में एड करने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।