इन दिनों नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। इंडियन आइडल के सेट से मजाक में शुरू हुआ ये किस्सा, अब हकीकत की तरफ बढ़ता दिखाया दे रहा है। बीते एक महीने में इस सिंगिंग टैलेंट हंट शो के सेट पर नेहा और आदित्य की शादी की तारिख पक्की होने से लेकर कई अन्य रस्में भी निभायी जा चुकी है।
.jpg)
बता दें बीते दिनों नेहा और आदित्य के घरवाले शो के सेट पर पहुंचे थे और दोनों परिवारों ने मिलकर ये रिश्ता पक्का कर दिया। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन के दिन शादी की डेट के तौर पर फिक्स की गयी है। इसके बाद नेहा और आदित्य के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने भी इस शादी की खबरों को हवा दी है।
.jpg)
शो के सेट पर पहुंच कर आदित्य नारायण के पिता ने घोषणा की थी कि वो शो पर नेहा को अपने घर की बहु बनाने के लिए आये है और इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भी कहा कि उनके घर एक सिंगर बहु बनकर आने वाली है। बीते दिनों नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी वीडियो शेयर कर इस शादी की खबर पर मुहर लगा दी।
.jpg)
अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जो नेहा के एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ हाथों में चूड़ा पहने नजर आ रही है और अपने गाने ‘याद पिया की आने लगी’ गाने पर लिपसिंक करती दिखाई दे रही है।
फैंस के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि शादी से पहले की रस्में शुरू कर दी गयी है। साथ ही नेहा कक्कड़ की एक और तस्वीर सामने आयी है जिसमे वो मेकअप करवाती नजर आ रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में नेहा ने लिखा है ‘शूट डे।’
बता दें, बीते दिनों इंडियन आइडल के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया था , जिसे शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘नेहू की शादी आदी के साथ । मम्मी पापा करवाकर ही मानेंगे आदी और मेरी शादी ।’ अब फैंस को इंतजार है 14 फरवरी का, जब इस शादी की सच्चाई सबके सामने आएगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



