मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ रही है। बीते दिनों शो में सिंगर उदित नारायण अपने परिवार के साथ पहुंचे तो नेहा कक्कड़ के परिवार से मिलकर आदित्य नारायण के साथ उनकी शादी पक्की कर दी।

ये खबर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हो रही है और यहां तक की नेहा और आदित्य की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें दोनों के परिवारों ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन के मौके को इस सेलिब्रिटी वेडिंग के लिए चुना है।

हालांकि अभी इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है और माना ये भी जा रहा है ये सब शो के सेट पर हुआ एक मजाक भर है। अब ये शादी होती है या नहीं ये तो 14 फरवरी को ही पता चलेगी पर इसी बीच नेहा कक्कड़ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही। इन ताजा तस्वीरों में नेहा साड़ी पहने नजर आ रही है। ये तस्वीरें इंडियन आइडल के स्टे से ही ली गयी है और नेहा इनमे खूब पोज़ देते दिखाई दे रही है। माथे पर बिंदी ले साथ नेहा का ये मासूम लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है , ‘ जी हां आप जो सोच रहे है वो सही है , इन दिनों में पहले से काफी अच्छी नजर आ रही हूं। ‘ इस पोस्ट पर 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स अब तक आ चुके है।
बता दें नेहा कक्क्ड़ का कुछ समय पहले अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड अभिनव कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था। नेहा उस समय काफी बुरे दौर से गुजरी थी और सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कई पोस्ट्स शेयर कर अपने दिल की बात बयां की थी। अब देखना होगा की नेहा के दिल में नए प्यार की एंट्री होती है या फिर आदित्य नारायण से उनकी शादी होती है।



Download Android App
Download iOS App



