टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और ऐसा बताया जा रहा है कि बिग बॉस फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे जल्द अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल से सगाई करने वाली है या फिर पहले ही ये दोनों एक दुसरे को रिंग पहना चुके है। इन दोनों के हालिया इंस्टा पोस्ट्स देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है।

हालांकि नेहा पेंडसे ने अब तक अपनी लव लाइफ को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ नेहा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। नेहा के फैंस उनके इस मिस्ट्री बॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

नेहा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिर्फ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है, जिससे उनके फैंस को इस रिलेशनशिप के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ी है। साथ ही कुछ लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि जिस अंगूठी को उसने इस तस्वीर में पहना है, वह उसकी सगाई की अंगूठी है।

दिलचस्प बात यह है कि शार्दुल ने जुलाई में इसी तस्वीर को एक कैप्शन के साथ साझा करते हुए कहा था, “हैप्पीली इन लव” जो इस बात की पुष्टि करता है कि दोनों वास्तव में एक रिलेशनशिप में हैं। इस तस्वीर के अलावा शार्दुल का इंस्टाग्राम फीड भी नेहा के परिवार के साथ उनके करीबी संबंध को बताता है।

बीते दिनों अपने एक जन्मदिन के जश्न के दौरान नेहा का शार्दुल को चूमते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।यह देखना बाकी है कि क्या नेहा शारदुल के साथ अपने संबंधों के बारे में ऑफिसियल घोषणा कब करती है, जबकि इंटरनेट पर इस कपल सगाई से लेकर शादी तक की चर्चा तेज हो गयी है
आपको बता दें , नेहा 2018 में एक दिल टूटने वाले ब्रेकअप से गुज़री थी, जिसने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी असर डाला था और उनके वजन पर भी असर पड़ा था। नेहा का कहना है “डेढ़ साल पहले जो ब्रेक-अप हुआ था, उसके कारण मैं जो संकट से गुज़र रही हूं। मैंने अपने मन को शांत करने के लिए खुद को काम में डुबो दिया। लेकिन यह एक गलत निर्णय था।

नेहा ने आगे कहा , ” मैं कहूंगी कि इस मुद्दे को नजरअंदाज करने के बजाय इसे याद करना बेहतर है। ब्रेक-अप ने न केवल भावनात्मक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी एक टोल लिया। तनाव के कारण मेरे शरीर में एक हार्मोनल असंतुलन पैदा हो गया और अब मैंने पिछले तीन महीनों में 7 किलोग्राम वजन कम कर लिया है।”



Download Android App
Download iOS App



