दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है और बॉलीवुड सितारों ने भी इस मौके पर शानदार सेलिब्रेशन किया। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किये है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस जश्न के मौके पर अपने पति निक जोनस के साथ पार्टी करते नजर आयी।

न्यू ईयर पार्टी के दौरान निक और प्रियंका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे दोनों पति पत्नी लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे है। निक और प्रियंका अक्सर एक दुसरे के लिए अपना प्यार दिखाते रहते है।

निक और प्रियंका का ये वीडियो एक फैन पेज ने शेयर किया है और सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका और निक एक स्टेज पर खड़े है और दोनों के हाथों में जाम के गिलास नजर आ रहे है।

निक चियर्स करने के साथ स्टेज पर ही प्रियंका को किस करते है और फिर दोनों मिलकर फैंस की भीड़ को चियर्स करते है। प्रियंका इस दौरान पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही है, वहीं निक सूट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे है।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी और ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका ने साल 2019 के यादगार लम्हों को शेयर किया है।
इस वीडियो में प्रियंका ने कैप्शन में लिखा हैं – ‘नया साल नया तोहफा। ये देखने कि लिए बेसब्र हूं कि नए साल में भगवान ने अपने खजाने में क्या रखा है?भगवान और आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।’


Download Android App
Download iOS App



