बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के काम ने दर्शकों के दिलों को जीता है। यही वजह है कि आज एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा काम मिल रहा है। ऐसे में नोरा ने लगता है अब शादी के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने पॉप्युलर स्टारकिड तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई है।
नोरा ने अपनी इस इच्छा का जिक्र करीना कपूर खान के चैट शो में किया। नोरा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि तैमूर बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। । इसके लिए वे तैमूर के बड़े होने का इंतज़ार करने के लिए भी तैयार हैं। इस पर करीना की हंसी नहीं रुकी।
करीना कपूर का चिट चैट शो ‘वॉट वुमन वान्ट’ काफी पॉपुलर है। लेटेस्ट एपिसोड में शो की गेस्ट बनीं डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही। नोरा फतेही ने शो में तैमूर को लेकर कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही तैमूर बड़े हो जाएंगे और मैं उनसे सगाई/शादी के बारे में सोच सकती हूं।’ इस पर करीना हंसने लगीं। हंसते हुए करीना ने कहा, ‘अभी वो केवल 4 साल का है। अभी काफी समय है।’ इस पर नोरा ने कहा कि कोई बात नहीं, वो इंतजार कर लेंगी।
इस शो से दोनों की बातचीत का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तैमूर इस देश के सबसे कम उम्र से सुपरस्टार सेलिब्रिटी हैं। पैदा होते ही अपने नाम को लेकर लाइमलाइट में आने वाले तैमूर को कैमरा काफी पसंद है। वे फोटो क्लिक करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सैफीना भी उनके साथ पैपराजी की पहली पसंद बन हुए हैं। अभी करीना कपूर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। माना जा रहा है कि सैफीना फरवरी में दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे।