बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और डांसिंग के दम पर ख़ास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब जल्द ही एक नई फिल्म में नज़र आने वाली है। उन्हें अब दर्शको को टाइगर श्रॉफ के साथ देखने का मौका मिलेगा। एक्ट्रेस नोरा फतेही के हाथ अब बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वो टाइगर श्रॉफ की एक मच अवेटेड फिल्म में नज़र आने वाली है। आपको बता दे, टाइगर की ये मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘गणपत’ है जिसमे अब नोरा फतेही भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।
वैसे, इस फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में नोरा भी बराबर दिखाई देंगी। ये पहली बार है जब टाइगर श्रॉफ के साथ नोरा फतेही काम करने जा रही हैं। ‘गणपत’ से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि नोरा फतेही फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं और वो इसमें अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी। सूत्र का कहना है कि नोरा फतेही का किरदार कृति सेनन के मुकाबले थोड़ा छोटा लेकिन बहुत ही अहम किरदार है।
आपको बता दे, टाइगर श्रॉफ की फिल्मों में एक्ट्रेस का ज्यादा किरदार नहीं होता है। लेकिन इसमें कृति और नोरा दोनों का किरदार अहम हैं। मेकर्स ने पहले ही ऐलान किया था कि फिल्म में एक नहीं दो एक्ट्रेस होंगी।
अब कहा जा रहा है कि फिल्म में नोरा फतेही टाइगर की दूसरी लीड एक्ट्रेस होंगी। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से साथ में डेब्यू किया था। इसमें दोनों एक-दूसरे के अपोजिट थे। गणपत में भी दोनों साथ में दिखाई देंगे।
मेकर्स ने इस साल फरवरी में कृति सेनन का मोशन पोस्टर लुक फैंस के साथ शेयर किया था। इसमें वो बाइक पर एक्शन करते हुए दिख रही थीं। वहीं, पिछले साल नवंबर में मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ का मोशन पोस्टर लुक शेयर किया था और बताया था कि फिल्म कई पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट सितंबर 2022 में रिलीज होगा। अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।