सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम काफी समय से क्रिकेटर के एल राहुल के साथ जोड़ा जा रहा है और बीते पांच नवम्बर को केएल राहुल ने अथिया के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी। इस तस्वीर में दोनों एक साथ नजर आ रहे है। इस तस्वीर से आथिया और राहुल के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा मिली है।

ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल क्रिकेटर पर आया हो। बीते कुछ सालों में ही कई अभिनेत्रियों ने क्रिकटरों से शादी की है। आईये नजर डालते है बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच प्यार भरे रिश्ते को संजोने वाली जोड़ियों के बारे में

अनुष्का शर्मा – विराट कोहली

साल 2013 में एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान अनुष्का और विराट की मुलाकात हुई थी। ये मुलाकात आगे चलकर प्यार में बदल गयी और 11 दिसंबर 2018 शादी की।
सागरिका घाटगे – जहीर खान

चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे ने भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की है। जहीर खान का रिलेशनशिप इससे पहले एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ भी रहा था पर अचानक ब्रेकअप के बाद जहीर ने सागरिका का हाथ थाम लिया।
हेजल कीच – युवराज सिंह

साल 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच ने स्टार क्रिकटर युवराज सिंह से शादी की। युवराज का नाम इससे पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था पर लम्बे अफेयर के बाद युवराज ने हेजल को हमसफर बना ही लिया।
गीता बसरा – हरभजन सिंह

हरभजन और गीता बसरा का अफेयर साल 2015 में शुरू हुआ था और इसी साल अक्टूबर में दोनों ने शादी कर ली। जुलाई, 2016 में गीता बसरा और हरभजन के घर एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसमे नाम हिनाया रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



