दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आज दीपिका के चाहने वालों के लिए डबल खुशी का मौका है। पहला तो आज उनकी अपकमिंग फिल्म सर्कस का गाने ‘करंट लगा रे’ लांच हुआ है। इस गाने पर ऑडियंस प्यार भी लुटाती दिख रही है। वहीं, दूसरी खुसखबरी ये है कि एक्ट्रेस के हाथ अब एक बड़ी फिल्म लग गई है।
इस फिल्म में दीपिका का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। अब बड़े पर्दे पर वो लेडी पुलिस ऑफिसर के किरादरा में दिखाई देंगी। वहीं, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि रोहित शेट्टी बनाने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में वो अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। इतनी हिंट के साथ तो अब तक आपको समझ आ ही गया होगा कि इस फिल्म का नाम क्या है?
लेकिन अगर आप अब तक नहीं समझे तो आपको बता दें कि ये फिल्म है सिंघम फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट यानी ‘सिंघम 3’। जी हां, अब दीपिका पादुकोण का नाम सिंघम 3 के लिए फाइनल हो चुका है। इतना ही नहीं ‘करंट लगा रे’ गाने के लांच पर रोहित शेट्टी ने इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी है।
दरअसल, जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वो सिंघम 3 में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं? तो रोहित शेट्टी ने इस खबर को कंफर्म कर दिया। रोहित शेट्टी ने कहा, ‘हम सिंघम 3 बना रहे हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि इस फिल्म में लेडी ऑफिसर की भूमिका कौन निभाएगा? तो मुझे आज आपको बताना है कि दीपिका पादुकोण हमारी फिल्म में लेडी सिंघम होंगी और वो सिंघम 3 में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। हम अगले साल से शूटिंग शुरू कर रहे हैं।’
अब दीपिका को लेडी सिंघम अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। वहीं, अजय और दीपिका की जोड़ी भी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देगी। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।